फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Former Pradhan murdered by stabbing him with a sharp weapon, blood soaked body was lying in the

Kanpur Dehat: पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से वार कर हत्या, खेत में पड़ा था खून से लथपथ शव, एक हिरासत में

Wed, 11 Oct 2023 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

Kanpur Dehat Murder: एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गईं है। मृतक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मृतक गांव के बाहर बने फार्म हाउस में परिवार से अलग रहता था।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Former Pradhan murdered by stabbing him with a sharp weapon, blood soaked body was lying in the
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में सरदारपुर के पास मगंलवार सुबह पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ संदेह के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। तनाव को लेकर कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद है। नंदना गांव के पूर्व प्रधान राजेश कटियार (50) उर्फ मिस्टर के मुगल रोड किनारे सरदारपुर के पास खेत हैं। सुबह वह घर से खेत जाने की बात कह निकले थे। दोपहर में खेत पर खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन

चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मृतक गांव के बाहर बने फार्म हाउस में परिवार से अलग रहता था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गईं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed