फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Former MLC Kamlesh Pathak and family property being investigated in the district

कानपुर देहात : जिले में खंगाली जा रही पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व परिजनों की संपत्ति

Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Former MLC Kamlesh Pathak and family property being investigated in the district
कानपुर देहात। औरैया में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके परिजनों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। अब जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए कमलेश, उनके भाई संतोष व रामू और पत्नी की कानपुर देहात में संपत्ति खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

औरैया के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। पुलिस ने मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र 29 जून 2021 को कोर्ट में पेश किया था। अब उक्त मामले में पुलिस ने संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इसको लेकर औरैया एसपी ने डीएम कानपुर देहात को पत्र लिखकर दोहरे हत्याकांड के आरोपी भड़ारीपुर औरैया निवासी कमलेश पाठक, उनकी पत्नी मधू पाठक, भाई संतोष पाठक व रामू पाठक के नाम कानपुर देहात में राजस्व अभिलेखों में अंकित प्लाट, मकान, दुकान, भूमि आदि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जनपद की सभी तहसीलों में पत्र भेजकर कमलेश पाठक व उनके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। सदर एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी व उनके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

एक नजर में प्रकरण
15 मार्च 2020 को औरैया में नरायनपुर मोहल्ला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्कालीन सपा एमएलसी कमलेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक सहित 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed