फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Former Deputy CM Dinesh Sharma reached Rania, said youth workers are the backbone of the party along with the country

Kanpur Dehat : रनियां पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले, देश के साथ पार्टी की रीढ़ हैं युवा कार्यकर्ता

Thu, 13 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Former Deputy CM Dinesh Sharma reached Rania, said youth workers are the backbone of the party along with the country
रनियां (कानपुर देहात)। युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है, ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। युवा देश के साथ पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को रनियां में आयोजित व्यापारियों की बैठक व प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की शोक सभा में शामिल होने सैफई जा रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से आयी है, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। 2014 में भाजपा के एक करोड़ सदस्य थे। 2019 में सदस्य संख्या 18 करोड़ को पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को जनता उसके अच्छे कार्यों का भरपूर समर्थन दे रही है। आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर विजय प्राप्त करने वाली है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विकास की योजनाएं युद्ध स्तर पर चलाई हैं। उत्तम प्रदेश बनाने में हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम हो रहा है। भू माफियाओं का सफाया किया गया है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि वह मिलनसार होने के साथ-साथ सभी को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता थे। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी। सदन में कहा था कि मोदी जी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी भविष्यवाणी सत्य हुई।
यहां जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, विधायक पूनम संखवार, अरुण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, बाल जी शुक्ला, बबलू शुक्ला, बब्बन शर्मा, बबलू कटियार, अंशु त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।

डॉ. सुभाष ने निशुल्क सेवाएं देकर की जनता की सेवा
सिकंदरा। भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ. सुभाष शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. सुभाष जनता के सेवक थे। निशुल्क चिकित्सा से उन्होंने आर्थिक कमजोर वर्ग को लाभान्वित किया। यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण उन्होंने किया। सिकंदरा मेडिकल सेंटर में आयुष्मान योजना का शुभारंभ करने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. सुभाष शर्मा पार्टी के एक जिम्मेदार नेता थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed