{"_id":"5d3cadf98ebc3e6cd878231a","slug":"kanpur-dehat-food-poision-akbarpur-news-knp504103051","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला भोजन खाने से मासूम की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला भोजन खाने से मासूम की मौत, तीन बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। एक ठेकेदार का परिवार विषाक्त भोजन करने से बीमार हो गया। इलाज के दौरान उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग खतरे से बाहर हैं।
क्रॉसिंग रोड निवासी मोहम्मद राशिद सिविल की ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी आसमा इकबाल क्षेत्र के सीडी इंटर कालेज में पढ़ाती हैं। मोहम्मद राशिद ने बताया कि गुरुवार की रात आसमा ने घर में दाल-रोटी, चावल और सूखी सेवईं बनाई थीं। पूरे परिवार ने खाना खाया। देर रात सभी की हालत बिगड़ गई। उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। परिवार के लोग उन्हें, आसमा, बेटी आल्फिया और बेटे जैनुअल (5) को रनियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तबितय बिगड़ने का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया। तबियत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी। वह लोग घर आ गए। शुक्रवार को फिर सभी की हालत बिगड़ गई। परिजन सभी को काकादेव स्थित कुलवंती हॉस्पिटल ले गए। वहां देर रात जैनुअल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि जैनुअल की शुगर का लेवल साढ़े तीन सौ पहुंच गया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
परिजन शनिवार शाम जैनुअल का शव और उसके परिवार के अन्य लोगों की अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले आए। देर शाम जैनुअल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैनुअल ज्ञान भारती अकादमी में नर्सरी का छात्र था। जैनुअल की आत्मा की शांति के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।