फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Five people, residents of Musanagar in Kanpur Dehat, died in an accident in Fatehpur.

Kanpur Dehat: फतेहपुर हादसे में पांच लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा

Wed, 17 May 2023 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2023 01:46 AM IST
सार

घर से निकलने के दो घंटे बाद हादसे की खबर मिली, तो परिवार के लोग बिलख पड़े। घटने के बाद परिवार व गांव के कई लोग मौके पर रवाना हो गए। इससे गांव में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Five people, residents of Musanagar in Kanpur Dehat, died in an accident in Fatehpur.
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के जहानाबाद के चिल्ला मोड़ के पास दूध के टैंकर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। इसमें कानपुर देहात के मूसानगर निवासी एक ही परिवार से जुड़े पांच लोगों की मौत की सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

वहीं, परिवार व गांव के कई लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। गांव निवासी मृतक की बुआ रोते हुए कई बार बेहोश हो गई। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थीं कि बिटिया-दामाद को यहां नहीं बुलाते तो पांच लोगों की जान बच जाती।
विज्ञापन

मूसानगर के रसूलपुर गांव बहादुर (55) की बेटी जशोदा (35) की शादी इटावा के बंगाली काॅलोनी में रहने वाले अनिल के साथ हुई थी। जशोदा अपने परिवार और अनिल के नाना अशर्फी लाल के साथ दिल्ली से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले रसूलपुर गांव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर की बहन किरन ने बताया कि भाई अपनी बेटी के परिवार और रिश्तेदार के साथ मंगलवार को फतेहपुर के जहानाबाद निवासी एक रिश्तेदार के घर में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग सवारी वाहन से कानपुर नगर के घाटमपुर पहुंचे।

वहां से एक ऑटो पर बैठकर जहानाबाद जा रहे थे। जहानाबाद के चिल्ला मोड़ के पास तेज रफ्तार दूध टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार बहादुर की बेटी जशोदा, दामाद अनिल (38), नाती लव उर्फ छोटू (छह माह), नातिन पल्लवी (7), अशर्फीलाल (60) की मौत हो गई।

इन सभी के घर से निकलने के दो घंटे बाद हादसे की खबर मिली, तो परिवार के लोग बिलख पड़े। घटने के बाद परिवार व गांव के कई लोग मौके पर रवाना हो गए। इससे गांव में सन्नाटा पसर गया। किरन ने बताया कि परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मृतकों के शव लेकर गांव आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed