Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Fire, Fire broke out in cardboard factory, fire brigade brought it under control

Kanpur Dehat Fire: जैनपुर ग्रोथ सेंटर की गत्ता फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

Sun, 22 Sep 2024 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: जैनपुर के ग्रोथ सेंटर में देर रात गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची  फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मजदूरों के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Fire, Fire broke out in cardboard factory, fire brigade brought it under control
kanpur dehat fire - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर के ग्रोथ सेंटर स्थित एक गत्ता फैक्टरी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक गलाकर गत्ता बनाने में वाली फैक्टरी में जमा कबाड़ में शनिवार देर रात अचानक से आग लग गई।

विज्ञापन

आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद रात एक बजे घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर फायर टैंकर के साथ पहुंचे एफएसओ सुरेंद्र सिंह ने आग बुझाने में जुट गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मगर आग से फैक्टरी में रखा कबाड़ का सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने के दौरान फैक्टरी में सिर्फ चौकीदार मौजूद था। मजदूरों के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में अग्निसुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed