फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fire broke out in the warehouse of a foam mattress making factory, workers scorched

कानपुर देहात : फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, श्रमिक झुलसा

Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fire broke out in the warehouse of a foam mattress making factory, workers scorched
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठने पर मशीनरी प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के दौरान रसूलाबाद निवासी श्रमिक झुलस गया। उसे निजी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

फैक्टरी में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। माती से पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो टैंकों की मदद से आग बुझाई। फैक्टरी प्रबंधन ने तीस लाख के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

विसायकपुर स्थित कानपुर इक्वार प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में फोम के गद्दे बनाए जाते हैं। फैक्टरी एक शिफ्ट में संचालित होती है। फैक्टरी में लगभग सौ मजदूर काम करते हैं। गुरुवार को गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लपटें उठती देख पास में स्थिति मशीनरी प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सभी भाग कर बाहर गए। कुछ कर्मियों ने मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। पर्याप्त संसाधन न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना पर दो दमकल वाहन लेकर पहुंचे कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान रसूलाबाद निवासी श्रमिक महेंद्र कुमार झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिना एनओसी चल रही थी फैक्टरी
विसायकपुर स्थित फैक्टरी में बनाए जा रहे फोम के गद्दे काफी ज्वलनशील होते हैं। इसके बाद भी फैक्टरी प्रबंधन ने आग से बचाव के मानकों की अनदेखी की। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे।
गुरुवार को आग लगने की घटना के बाद फैक्टरी प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। रनियां चौकी पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास की फैक्टिरियों से मदद लेकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फैक्टरी में कोई उपकरण नहीं मिले। फायर सिलेंडर खाली पड़े थे।
आसपास कई अन्य फैक्टरियां संचालित हैं। वहां भी अफरा तफरी मची रही। सभी अपनी फैक्टरी बचाने के लिए परेशान दिखे। दमकल विभाग ने आग बुुझाने के बाद छानबीन की तो सामने आया कि फैक्टरी संचालक कानपुर के स्वरूप नगर निवासी मनोज अग्रवाल ने फायर विभाग से एनओसी भी नहीं ली थी।

फैक्टरी में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं मिले हैं। फैक्टरी संचालन के लिए एनओसी भी नहीं ली गई है। फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed