फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Fire broke out during stubble burning, 60 bighas of wheat crop ashes

कानपुर देहात : पराली जलाने के दौरान लगी आग, 60 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Fire broke out during stubble burning, 60 bighas of wheat crop ashes
आग से जली फसल का सर्वे करते तहसीलदार व राजस्व टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कंचन निवादा गांव में फसल अवशेष जलाने की गलती 25 किसानों पर भारी पड़ गई। आग की चपेट में आकर 60 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल जवानों ने किसानों की मदद से आग बुझाई। तहसीलदार व राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

फसल अवशेष यानी पराली जलाने पर रोक है। इधर कंचन निवादा गांव में कुछ किसानों ने मूंग बोआई के लिए खेत तैयार करने को गेहूं काटने के बाद पराली में आग लगा दी। इसकी वजह से आग बढ़कर नजदीक के खेत तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आग से कंचन निवादा के श्रीकृष्ण, पीयूष कुमार, उर्मिला देवी, आयुष कुमार, शिवप्रताप, रघुराज सिंह, शिशुपाल सिंह, गोविंद सिंह, अरविंद, कलावती, छोटी बिट्टी, अपरबल सिंह, सरोज, बीना व डूड़ावर गांव निवासी परशुराम, केशव, अवध नरेश, राकेश, मानसिंह, रमेश, अमरेश व राधेश्याम और शहबाजपुर गांव निवासी श्याम सिंह, परवीन, गीतम की करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एक फायर टैंकर लेकर पहुंचे अग्निशमन केंद्र प्रभारी रामसेवक ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि तहसीलदार राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार मनोज रावत, क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ सिंह को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है। मंडी समिति के माध्यम से किसान को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

पराली जलाने की भी होगी जांच
संतोष, पीयूष व अपरबल सिंह आदि ने लेखपाल सौरभ सिंह को बताया कि नरेंद्र सिंह ने उर्द बोने के लिए फसल अवशेष में आग लगा दी। हवा के साथ जलते फसल अवशेष से गेहूं की तैयार फसल जल गई। लेखपाल ने बताया कि पराली जलाने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed