फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Fever and skin patients are increasing in hospitals due to fluctuating temperature

Kanpur Dehat : तापमान में उतार चढ़ाव से अस्पतालों में बढ़ रहे बुखार व त्वचा रोगी

Sat, 24 Sep 2022 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Fever and skin patients are increasing in hospitals due to fluctuating temperature
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश तो कभी धूप से तापमान में उतार-चढ़ाव होने से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इन दिनों जुकाम, बुखार और एलर्जी के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में जुकाम, बुखार के 122 तो एलर्जी के 154 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
जिले में मंगलवार की रात से गुरुवार तक रूक-रूक कर बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार की सुबह से ही बदली छाई हुई थी। बारिश की आशंका के बीच लोग रेन कोर्ट और छाता लेकर घर से निकले। दोपहर करीब 12:30 बजे तेज बारिश हुई तो लोग पानी से बचने के लिए छांव में खड़े हो गये।
विज्ञापन

इसके एक घंटे बाद तेज धूप निकल आई तो उमस बढ़ गई। कुछ ऐसा ही हाल कई दिनों से होेने के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। इससे जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में जुकाम, बुखार व त्वचा रोगी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 865 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जुकाम बुखार से पीड़ित 122 मरीजों का उपचार जनरल फिजिशियन डॉ. अराधना व डॉ. प्रतीक ने किया। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक ने 154 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed