फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat festiwal

मकर संक्रांति पर जगह-जगह बांटी गई खिचड़ी

Wed, 15 Jan 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat festiwal
kanpur dehat festiwal - फोटो : PUKHRANYA
कानपुर देहात। मकर संक्रांति पर लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। दान-पुण्य कर पूजा-अर्चना की गई। पूरे जिले में जगह-जगह खिचड़ी खिलाई गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के माती रोड पर पवन तनय अस्पताल के संचालक डॉ. इंद्रजीत शर्मा व मैनेजर मुन्ना खान की ओर से खिचड़ी बांटी गई। उन्होंने शहर काजी उवैस रजा अख्तर व पुरोहित दिनकर त्रिपाठी को सम्मानित किया। रिजवाना, शिवा यादव, रोहित, शानू तिवारी मौजूद रहे। एसबीआई रोड पर समाजसेवी गोपीकृष्ण ओमर, दिलीप ओमर व आशीष ओमर ने खिचड़ी भोज कराया। सेवा संस्था की संस्थापक व समाज सेविका कंचन मिश्रा ने रूरा चौराहे पर खिचड़ी बांटी। संस्था के सुनील पांडेय, मुकेश पुरवार, जमशेद, पंकज, पिंटू, सोनू पुरवार, संध्या पांडेय, महेश कौशल, शिवशंकर मिश्रा, दुर्गाशंकर मौजूद रहे। अकबरपुर बाजार में सराफा व्यवसायी अमल अग्रवाल ने खिचड़ी बांटी। शुभम, बृजेश कौशल, संजय अग्रवाल, राजू, रवि, श्रवण, सोनू, अनुज मौजूद रहे। शिवली में मंगलवार को मानव सेवा समिति की ओर से राघव बाजपेई और पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में ब्रम्हनगर चौराहा कहिंजरी पर खिचड़ी भोज कराया गया।
सनत शुक्ल, विष्णु कुमार शुक्ल, डॉक्टर संतोष बाजपेयी, शैलू बाजपेयी, मोनू सिंह, कन्हैया, अवधेश कुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत शिवली में रसूलाबाद रोड पर सभासद अरुणोदय ने खिचड़ी भोज कराया। रसूलाबाद के सुभाष चौक में व्यापारी गौरव शर्मा ने खिचड़ी भोज कराया। पुखरायां समेत पूरे भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में मकर संक्रांति परंपरागत ढंग से मनाई। अकबरपुर टैंपो स्टैंड में पंकज कुमार गुप्ता ने खिचड़ी भोज कराया। प्रदुम्मन गुप्ता, दुुर्गेश साहू, सुधांशु गुप्ता, पीर मोहम्मद, रमेश कुमार गुप्ता, रामजी कश्यप और जय गुप्ता ने खिचड़ी वितरित की। टाकीज गली के निकट अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, जलील अहमद, अमर गुप्ता ने खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन

मीरपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण उर्फ बबलू यादव ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। मूसानगर मुगुल रोड पर दुकानदार दीपक प्रणामी, संतोष गुप्ता, राजू गुप्ता, नवनीत कुमार अग्रवाल, विकास गुप्ता, शिवशंकर अग्निहोत्री ने खिचड़ी वितरित की। मूसानगर में उत्तर वाहिनी यमुना नदी के तट पर भोर पहर से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। मुक्तेश्वरी माता के दर्शन कर खिचड़ी दान की। मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बरौर प्रतिनिधि के अनुसार के बरौर, मदनपुर, मकरंदापुर, किशोरपुर, गुरूगांव, अरहरियामऊ गांव में खिचड़ी भोज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed