{"_id":"6215409fcddd33068f3dc3a4","slug":"kanpur-dehat-farmers-of-khanpur-village-locked-cattle-in-primary-school-studied-outside-akbarpur-news-knp6820532161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः खानपुर गांव के किसानों ने प्राइमरी स्कूल में बंद किए मवेशी, बाहर हुई पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः खानपुर गांव के किसानों ने प्राइमरी स्कूल में बंद किए मवेशी, बाहर हुई पढ़ाई
विज्ञापन
स्कूल के बाहर सड़क किनारे बैठे बच्चे। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। खानपुर गांव के किसानों ने मंगलवार को 48 छुट्टा मवेशियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। इससे शिक्षक ने बच्चों को विद्यालय से बाहर बैठाकर पढ़ाया।
सूचना पर बीडीओ स्कूल पहुंचे और मवेशियों को अस्थायी गोशाला भेजा। कुछ देर बाद वहां से मवेशी फिर खेतों की ओर घूमने लगे। इससे नाराज किसानों ने दोबारा 38 मवेशी विद्यालय में बंद कर दिए।
खानपुर गांव के रामनरेश सिंह, शांतनु प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह गौर सहित अन्य किसानों ने बताया कि दिन रात कड़ी मेहनत कर वह फसल तैयार कर रहे हैं। वहीं छुट्टा मवेशी खेतों में घुसकर इसे चट कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
फसल बचाने के लिए दिन-रात खेत में रुककर रखवाली करनी पड़ती है। इस दौरान कई किसान मवेशियों के हमले से घायल भी हो गए। किसानों ने कई बार मवेशियों को पकड़ने के लिए अधिकारी से मांग भी की, सुनवाई नहीं हुई।
इससे परेशान होकर मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 48 मवेशी बंद कर दिए। इससे विद्यालय के बाहर शिक्षक ने चबूतरे पर बैठाकर बच्चों को पढ़ाया। प्रधानाध्यापक अनादि कुमार ने बताया कि शिक्षण कार्य प्रभावित होने की सूचना बीएसए को दे दी है।
वहीं, सूचना पर सचिव विवेक त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मंगलपुर अजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद बीडीओ संदलपुर रामनरेश, एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय ने मौके पर जाकर विद्यालय परिसर में बंद छुट्टा मवेशियों को अस्थायी गोशाला भेजा।
ग्राम प्रधान सरोज ने बताया कि कुछ देर बाद फिर मवेशी अस्थायी गोशाला से बाहर आकर खेत की ओर चले गए। इस पर ग्रामीणों ने दोबारा 38 मवेशी विद्यालय में बंद कर दिए। बीडीओ संदलपुर रामनरेश ने बताया कि विद्यालय में बंद मवेशियों को बुधवार को दूसरी गोशाला में भेजा जाएगा।