फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer was murdered on suspicion of drug addiction and illegal relations, two accused arrested

Kanpur News: नशेबाजी व अवैध संबंधों के शक में हुई थी किसान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer was murdered on suspicion of drug addiction and illegal relations, two accused arrested
झींझक। मंगलपुर के जरहुली गांव में अनुसूचित जाति के किसान की हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया। पकड़े गए हत्यारोपी ने बताया कि नशेबाजी व अवैध संबंधों के शक में किसान की बांस के डंडे से पीटकर हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बांस का डंडा और किसान से लूटे गए पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



जरहुली गांव निवासी शिवपाल (45) 16 जुलाई 23 को घर से लापता हो गए थे। पत्नी गुड्डी ने मंगलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए गांव के ही दीपक चौहान पर पति को गायब करने का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दीपक व उसके दोस्त रामप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर दीपक के घर के एक कमरे से शिवपाल का शव मिल गया था। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया था।

एएसपी राजेश पांडेय के नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा देने के बाद परिजन मानें थे। देर रात शिवपाल की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दीपक चौहान व रामप्रकाश के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने, एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कीला लगा बांस का डंडा व शिवपाल से लूटे गए दस में पांच हजार रुपये बरामद किए।


पुलिस की पूछताछ में रामप्रकाश ने बताया कि शिवपाल उसके पिता श्यामलाल के पास रोज गांजा पीने जाता था। इस दौरान उसकी पत्नी से बातचीत भी करता था। उसने पिता के साथ गांजा पीने व पत्नी से बात करने से मना किया था, लेकिन शिवपाल बाज नहीं आया।

उसे शक था कि शिवपाल की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी खुन्नस में उसने दोस्त दीपक सिंह के साथ मिलकर शिवपाल की हत्या की साजिश रची। 16 जुलाई को शिवपाल उसके घर से गांजा पीकर वापस जा रहा था।

उसी दौरान उसने खेत में गड़े बांस के डंडे से शिवपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया, तभी पीछे से दीपक आ गया। इसके बाद उसने शिवपाल को पकड़ लिया और उसी डंडे से दीपक ने उसे पीटा। इससे शिवपाल की मौत हो गई।


इसके बाद वह लोग शव घसीटकर दीपक के घर ले गए। वहां एक कमरे में शव रख दिया। रात में शव ठिकाने लगाने की बात हुई थी। इसी बीच पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया। हत्यारोपियों ने बताया कि शिवपाल के पास में मिले दस हजार रुपये उन लोगों लूट लिए थे।


दोनों ने रुपये बराबर-बराबर बांट लिए थे। इनमें से रामप्रकाश से दो व दीपक से तीन हजार रुपये बरामद किए गए है। बाकी रुपया दोनों ने खर्च कर लेना बताया है। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed