फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer dies due to trolley collision on Rasdhan-Budhauli road of Sikandra, helmets were not worn

Kanpur Dehat : सिकंदरा के रसधान-बुधौली मार्ग पर ट्रॉला की टक्कर से किसान की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट

Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer dies due to trolley collision on Rasdhan-Budhauli road of Sikandra, helmets were not worn
सिकंदरा। रसधान बुधौली मार्ग पर मंगलवार शाम को तेज रफ्तार ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार नसीरपुर गांव की प्रधान के ससुर की मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट आने से जान गई है।
विज्ञापन

रसधान बुधौली मार्ग पर मंगलवार की शाम सिकंदरा के नसीरपुर गांव निवासी विनोद कटियार की बाइक में ईंट लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं, मार्ग से निकले लोगों ने बाइक में मिले कागजातों पर लिखे पते पर परिजनों की खबर दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक विनोद खेती के साथ ही योग भी सिखाते थे। हादसे के वक्त वह व्यक्तिगत काम से कहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरपुर गांव की प्रधान शिवा देवी ने बताया कि विनोद कटियार उनके ससुर थे। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर चालक ट्रॉला छोड़कर भाग गया। उसे कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। विनोद के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed