{"_id":"643c5f012da025beff03b576","slug":"kanpur-dehat-farmer-dies-after-collision-with-tractor-coming-from-opposite-direction-on-mindakuan-rura-road-kanpur-news-c-12-1-184123-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिण्डाकुआं-रूरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिण्डाकुआं-रूरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद। मिण्डाकुआं-रूरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार किसान व उसके साथी को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। जबकि साथी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मक्केनिवादा मजरा मुलही गांव निवासी किसान हरिओम राजावत (30) रविवार को अपने मौसी के बेटे पूतन (32) के साथ रविवार को बाइक में पेट्रोल भराने गाऊपुर पंप पर गया था।
लौटते समय करकरापुर गांव के सामने विपरीत दिशा से आए थ्रेसर लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दौरान हरिओम थ्रेसर में फंस गया। वहीं, पूतन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को रूरा के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद हरिओम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूतन की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। अनहोनी से मां विशुना देवी, भाई अनिल सिंह, अजीत सिंह, बहन पिंकी, सपना, अलका का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। घायल साथी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।