{"_id":"68248b384fb6f5400d0dc2bd","slug":"kanpur-dehat-farmer-dies-after-being-hit-by-an-express-train-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 14 May 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
रामबाबू फाइल फोटो व झींझक स्टेशन पर मौजूद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर झींझक स्टेशन के पास मंगलवार रात एक किसान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। झींझक स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंंची जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त कराई।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी रामबाबू (37) की झींझक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता हरबंश ने बताया कि बेटा मंगलवार शाम चार बजे घर से निकला था। बहू की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बेटा खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अनहोनी से बेटा शिब्बू, बेटी कशिश समेत अन्य परिजन बदहवास हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक अर्पित तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।