{"_id":"62742d7c90533c6c8f69d7f9","slug":"kanpur-dehat-farmer-died-due-to-roadways-bus-collision-two-companions-injured-villagers-ransacked-akbarpur-news-knp6951223157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रोडवेज बस की टक्कर से किसान की जान गई, दो साथी घायल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रोडवेज बस की टक्कर से किसान की जान गई, दो साथी घायल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी रोडवेज बस के पहिये में दबी बाइक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। बेला रोड पर सिठउमताना मोड़ के पास एक बाइक में सवार तीन लोगों को पीछे से विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सिठउमताना निवासी किसान स्वदेश सविता (40) गुरुवार को गांव के ही मोनिस (20) व उसके भाई अमन (15) के साथ भूसा लेने बाइक से बिलहा स्थित अपने खेत जा रहा था। जब वह सिठउमताना संपर्क मार्ग से रसूलाबाद बेला रोड पर पहुंचे तो रसूलाबाद जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इसके बाद बस सड़क से कच्चे रास्ते पर उतर गई। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई। बस रुकते ही चालक और सवारियां मौके से भाग निकलीं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी रसूलाबाद भेजा।
विज्ञापन
वहां, डॉ. बृजेश कुमार ने तीनों को हैलट रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय स्वदेश की कल्याणपुर के पास मौत हो गई। उधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में पथराव कर दिया। इस दौरान बस में आगे के शीशे टूट गए।
सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बस को क्रेन के माध्यम से थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।