फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Family beat up woman, crushed to death by tractor, report filed against husband and son

कानपुर देहात : परिजनों ने महिला को पीटा, ट्रैक्टर से कुचलकर ली जान, पति व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Family beat up woman, crushed to death by tractor, report filed against husband and son
घटनास्थल पर जांच करतीं एसपी सुनीति। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। सिंहपुर शिवली स्थित खेत जोतवाने पहुंची महिला पर पति ने बेटों व अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला के बेहोश होने पर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

महिला ढाई साल से पति व परिजनों को छोड़ करोम गांव निवासी प्रेमी के साथ कानपुर में रह रही थी। घटना की सूचना पर एसपी सुनीति मौके पर पहुंची और जांच की। शिवली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंहपुर शिवली निवासी दिवारी लाल की पत्नी सरोजनी देवी के प्रेम संबंध पड़ोसी गांव करोम निवासी हरीओम से हो गए थे। सरोजनी करीब ढाई साल से पति व परिजनों को छोड़कर प्रेमी हरीओम के साथ कानपुर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोजनी के नाम सिंहपुर गांव में करीब ढाई बीघा कृषि भूमि है। गुरुवार को वह इसी खेत की जोताई कराने के लिए किराए पर ट्रैक्टर लेकर गांव पहुंची थी। इसी दौरान खेत पहुंचे दिवारी लाल ने विरोध जताया।
इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दिवारी लाल ने अपने बेटों पर अन्य परिजनों के साथ सरोजनी देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर खेत में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही शिवली थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा व सीओ आशापाल सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी सुनीति ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सरोजनी के प्रेमी हरिओम शर्मा ने दिवारी लाल और उसके बेटों समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने विनोद कुमार ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed