फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Factory caught fire due to short circuit

Kanpur Dehat: शार्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू

Thu, 01 Aug 2024 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

थर्मोप्लास्ट से दोना पत्तल बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Factory caught fire due to short circuit
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र रनियां में थर्मोप्लास्ट से दोना पत्तल बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख रात शिफ्ट में काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विसायकपुर रोड पर श्याम उद्योग फैक्टरी है। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के दोना पत्तल बनाने का काम किया जाता है। फैक्टरी दोनों शिफ्टो में संचालित होती है। बुधवार रात करीब दो बजे फैक्टरी के गोदाम एरिया में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां पर जमा थर्मोप्लास्टिक का कच्चा व तैयार माल जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने प्रबंधन व अग्निशमन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कानपुर से फैक्टरी मालिक वैभव गुप्ता व सीएफओ सुरेंद्र सिंह दो दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। जब तक पानी डाल कर आग पर काबू पाया जाता। इससे पहले लोहे की तीन टिनशेड जलकर राख हो गए। इसके अलावा भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल भी जल गया। आग लगने की जानकारी पर रनियां थाने के एसआई मोहित वर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग बुझाई जा सकी।

सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी थी, उस समय रात की शिफ्ट चल रही थी। प्रथमदृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगना प्रतीत हुई है। किए गए आकलन के मुताबिक करीब 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि आग लगने की वजह से अभी ठीक से आकलन नहीं हुआ है। सही आकलन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

प्रोविजनल एनओसी से चल रही थी फैक्टरी
रनियां। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दोना पत्तल पर प्रदेश सरकार ने बैन लगा दिया है। फैक्टरी में थर्मोप्लास्ट से दोना पत्तल बन रहे थे। प्रोविजनल एनओसी से फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी की दोनों शिफ्ट में चलती है, घटना के समय करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे।

आग के दौरान नहीं चले पानी पंप
रनियां। आग की घटना के बाद फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। मजदूर महिलाएं और पुरुष फैक्टरी गेट से बाहर भागने लगे। इसके बाद पुरुष मजदूर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्टरी में लगे पानी के पंप चालू ही नही हो सके। इधर दमकल वाहनों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed