फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat exam

विशेषज्ञों को फोन करके जिज्ञासा शांत करें परीक्षार्थी

Sun, 16 Feb 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat exam
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्या के समाधान के लिए डीआईओएस ने विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। कोई भी परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल करके अपने सवालों का जवाब जान सकता है।
विज्ञापन

परीक्षा के समय परीक्षार्थियों में तनाव बढ़ जाता है। कठिन विषयों की जानकारी के लिए विज्ञान व अंग्रेजी शिक्षकों के नंबर जारी किए गए हैं। विज्ञान के प्रश्नों की जानकारी के लिए शिक्षक धर्मेश कुमार द्विवेदी के मोबाइल नंबर 9451716135 और अंग्रेजी विषय की जानकारी के लिए शिक्षक आनंद प्रकाश के मोबाइल नंबर 9369835903 पर परीक्षार्थी बात कर सकते हैं। मनोविज्ञान से संबंधित जानकारी के लिए अल्का गुप्ता के मोबाइल नंबर 9451690894 पर बात कर सकते हैं। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर हर व्यवस्था रहे चौकस
कानपुर देहात। विकास भवन के गांधी सभागार में डीएम राकेश कुमार सिंह ने बोर्ड परीक्षा को लेकर सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। डीएम ने परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे ठीक होने चाहिए। केंद्रों पर हर व्यवस्था चौकस रहनी चाहिए। पानी और बिजली की व्यवस्था ठीक रहनी चाहिए। शौचालयों में सुविधाएं रहनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, बीएसए सुनील दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल, कैलकुलेटर पर रोक
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर पूरी तरह से वर्जित रहेंगे। परीक्षा के दौरान पाए जाने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कॉपी की दुकानें रहेंगी बंद
परीक्षा के समय केंद्र के आस-पास फोटो कापी की दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिले में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं व कक्ष निरीक्षकों को आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed