फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Etawah MP sent letter to Jal Shakti and Irrigation Minister for construction of Sitmara canal bridge

kanpur dehat : सिठमरा नहर पुल निर्माण के लिए इटावा सांसद ने जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री को भेजा पत्र

Wed, 20 Jul 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Etawah MP sent letter to Jal Shakti and Irrigation Minister for construction of Sitmara canal bridge
बंद पड़ा सिठमरा नहर पुल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। सिठमरा नहर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण दो साल से आवागमन बंद है। इससे कई गांवों के लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर लगा सिठमरा बाजार आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की परेशानी को देख भाकियू के कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों पुल का नवनिर्माण कराए जाने की मांग को लेकर तहसील गेट पर धरना दिया था। अब मामले में इटावा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेजकर पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रुरा-झींझक नहर मार्ग पर सिठमरा गांव से रसूलाबाद, शिवली, बनीपारा, कहिजरी समेत कई स्थानों पर जाने के लिए नहर पर पुल बना है। यह पुल दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। सिंचाई खंड कार्यालय दिबियापुर औरैया के अधिकारियों ने हादसे की आशंका जताते हुए पुल पर दीवार बनाकर आवागमन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 50 से ज्यादा गांव के लोगों को सिठमरा बाजार आने-जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, सिठमरा गांव के किसानों के खेत नहर के दूसरे किनारे पर हैं।
इसलिए उनको अपने खेतों तक कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य सामान ले जाने के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जसू, भरतू, जिनई, बनीपारा, सिंहपुर, बनीपारा महाराज, बाचपेई पुरवा, देवकीपुरवा, बनीपारा डगराहा, बनीपारा जोहर, मझपटिया समेत लगभग 15 गांवों की तहसील डेरापुर है।
इन गांवों के लोग इसी नहर पुल से डेरापुर आते जाते थे, लेकिन पुल बंद होने से अब इन्हें रूरा या झींझक से होकर डेरापुर जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कठेरिया ने पुल के निर्माण के संबंध में डीएम व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दिबियापुर औरैया से बातकर समस्या के निदान की मांग की।

अब सांसद ने भी सिंचाई मंत्री को पत्र भेजा है। उनके प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने सिठमरा नहर पुल के नवनिर्माण के लिए प्रदेश के जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बात करने के साथ ही उन्हें पुल के निर्माण के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed