फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Elderly murdered by beating with sticks, son filed a case against three brothers

Kanpur Dehat : लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, पुत्र ने तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Elderly murdered by beating with sticks, son filed a case against three brothers
मृतक के बेटे से जानकारी लेती पुलिस।संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर सिंचाई के लेनदेन में लाठी-डंडों से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वहीं, बुजुर्ग का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया। मृतक के पुत्र ने तीन सगे भाइयों पर सिंचाई के लेनदेन को लेकर पिता की हत्या करने की तहरीर थाने पर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नारखास गांव के मजरा हमीरपुर निवासी मन्नू लाल संखवार (60) खेती किसानी करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नारखास निवासी सुनील संखवार बाइक से मन्नू लाल के घर पहुंचा। उसने फसल सिंचाई का हिसाब करने की बात कही और बाइक से मन्नू लाल को नलकूप पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसके भाई प्रदीप व अनिल भी मौजूद थे। यहां विवाद के बाद मन्नू लाल की लाठी डंडों से पिटाई की गई। इससे पहले आरोपियों ने मन्नू लाल के साथी रामप्रकाश को भी बेरहमी से पीटा। किसी ने मारपीट की सूचना मन्नू लाल के परिजनों को दी तो सभी मौके पर पहुंचे।
इससे पहले हमलावर फरार हो गए। इसी बीच रामप्रकाश के परिजन भी पहुंच गए। लहूलुहान मन्नू लाल और रामप्रकाश को परिजन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मन्नू लाल को मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मन्नू लाल के पुत्र शिव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुनील संखवार दोपहर में पिता को सिंचाई का हिसाब करने के बहाने नलकूप पर ले गया और वहां दो भाइयों के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सगे तीनों भाइयों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिंचाई के लेनदेन के विवाद में लाठी डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या की तहरीर दी गई है। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए गए हैं। दूसरे घायल बुजुर्ग के बयान लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। - आशा पाल, सीओ रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed