फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Eight personnel including six doctors who were absent from CHC, DM sought report from Medical Superintendent

कानपुर देहात : सीएचसी से नदारद रहे छह डॉक्टर समेत आठ कर्मी, डीएम ने चिकित्साधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

Fri, 08 Apr 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Eight personnel including six doctors who were absent from CHC, DM sought report from Medical Superintendent
डेरापुर सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। डेरापुर सीएचसी का गुरुवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह डॉक्टर, टीबी दवा वितरक व सुपरवाइजर सहित आठ कर्मी नदारद मिले। डीएम ने चिकित्साधीक्षक से नदारद चिकित्सक व कर्मियों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह गुरुवार की दोपहर डेरापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिसपर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांचा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार व महिला चिकित्सक तहजीब फातिमा मौजूद मिली।
विज्ञापन

डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर अनुपम सिंह, डॉक्टर स्वाति पांडेय, डॉक्टर अनुराधा तिवारी, डॉक्टर तरुण गोयल, टीबी दवा वितरक ज्योति सिंह व सुपरवाइजर अखिलेश अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीबी सुपरवाइजर के उपस्थिति पंजिका में एडवांस हस्ताक्षर पाए गए। जिसपर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सीएचसी के डॉक्टर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। अनुपस्थित रहने वाले सभी छह चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed