{"_id":"62c7387dc858090bd86d880a","slug":"kanpur-dehat-eight-lakh-jewelery-and-one-and-a-half-lakh-cash-stolen-from-saraf-s-house-in-satsang-chowk-locality-akbarpur-news-knp706388231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सत्संग चौक मोहल्ले में सराफ के घर से आठ लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सत्संग चौक मोहल्ले में सराफ के घर से आठ लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकद चोरी
विज्ञापन
राजपुर में घटना की जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सत्संग चौक मोहल्ला निवासी सराफ के घर से बुधवार की रात चोरों ने आठ लाख के जेवर व डेढ़ लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना के वक्त गृहस्वामी परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। गुरुवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सत्संग चौक निवासी ज्ञानदेव प्रसाद सोने-चांदी के गहनों का कारोबार करते हैं। ज्ञानदेव ने बताया कि दो जुलाई को वह परिवार के साथ मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गए थे। उनके घर के मेन गेट में ताला बंद था।
गुरुवार को वह घर लौटे तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। उसके पास ही ताला टूटा पड़ा था। भीतर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकद व आठ लाख रुपये से अधिक के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
चोरों ने कमरे की दीवार में लगी लोहे की तिजोरी को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया, हालांकि इसमें वह सफल नहीं हुए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनिलेश कुमार ने बताया कि सराफ के घर में चोरी की घटना हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।