फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Eight hundred liters of stolen diesel recovered at Dhaba, SWAT team took action outside HPCL plant

कानपुर देहात : ढाबे पर चोरी का आठ सौ लीटर डीजल बरामद, एचपीसीएल प्लांट के बाहर स्वाट टीम ने की कार्रवाई

Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Eight hundred liters of stolen diesel recovered at Dhaba, SWAT team took action outside HPCL plant
एचपीसीएल प्लांट के बाहर ढाबे में खड़ी स्वाट टीम व पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ स्थित एचपीसीएल प्लांट के बाहर एक ढाबे में डीजल चोरी का खेल पकड़ा गया। मंगलवार को स्वाट टीम ने वहां छापामार कर चार ड्रम में करीब आठ सौ लीटर डीजल बरामद किया। वहीं, दो खाली ड्रम भी मिले हैं। पुलिस मौके से किसी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

गोगूमऊ गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट से डीजल लेकर निकलने वाले टैंकर बाहर स्थित अपना ढाबा में रुकते हैं। वहां टैंकर से डीजल निकाल कर चोरी से बेचा जाता है। ये खेल लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पामा चौकी पुलिस इस खेल में शामिल है।
विज्ञापन

कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम ने मंगलवार को ढाबे में छापा मारा। टीम को मौके से छह ड्रम मिले। इसमें चार डीजल से भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम पहुंचने के दौरान वहां से लोग भाग गए। मौके पर दो जनरेटर, पाइप, डीजल निकालने वाली मशीन आदि रखे मिले। पुलिस ने डीजल भरे व खाली ड्रम के अलावा कोई सामान कब्जे में नहीं लिया। छापे की जानकारी पर पामा चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि कई घंटे तक मामले को रफादफा करने कोशिश चलती रही, लेकिन मामला चर्चा में आ जाने के बाद आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। सिर्फ डीजल को कब्जे में ले लिया। इस खेल में पनकी कानपुर का चर्चित एक हिस्ट्रीशीटर व सचेंडी व गोगूमऊ गांव के कुछ लोग शामिल हैं।

वह स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर डीजल चोरी कर खेल रहे हैं। स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम ने बताया कि करीब आठ सौ लीटर डीजल बरामद हुआ है। डीजल कब्जे में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed