{"_id":"628a90a359e64b1c151090bf","slug":"kanpur-dehat-e-kyc-not-done-yet-samman-nidhi-can-stop-for-1-26-lakh-farmers-akbarpur-news-knp6982960129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 1.26 लाख किसानों की रुक सकती सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 1.26 लाख किसानों की रुक सकती सम्मान निधि
विज्ञापन
कानपुर देहात। किसान सम्मान निधि के लिए अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। 31 मई को सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की जानी है। वहीं, अब तक जिले में 1.8 लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई कराई है। ऐसे में शेष 1.26 लाख किसानों की सम्मान निधि रुक सकती है।
किसान सम्मान निधि के लिए जिले में 3,12,560 किसानों का आधार नंबर के अनुसार पंजीकरण किया गया है। विभागीय जांच में 4764 किसान अपात्र पाए गए। वहीं पात्र किसानों में 1,87,615 किसानों ने अब तक ई-केवाईसी कराई है।
1,26,945 किसानों की ई-केवाईसी शेष है। 31 मई को सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी होनी है। उप निदेशक कृषि विनोद यादव ने बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। ई-केवाईसी 31 मई से पूर्व करा लें ताकि किस्त का लाभ मिल सके।