{"_id":"6ac100f0ebd5db7919082a8f","slug":"kanpur-dehat-dumper-hits-couple-on-bike-and-drags-them-20-meters-woman-dies-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 20 मीटर घसीटा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 20 मीटर घसीटा, महिला की मौत
Sat, 03 Oct 2026 06:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:53 PM IST
सार
बाइक सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। दंपती रिश्तेदारी में जा रहे थे। आए-दिन हो रहे हादसों से नाराज लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर कुंवरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसके बाद 20 मीटर तक घसीटता हुए ले गया। इससे महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल है। जल्लापुर के पास आए-दिन हादसों में लोगों की जान जाने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
रूरा थानाक्षेत्र के इंदरूख निवासी वेद प्रकाश शनिवार दोपहर बाइक से पत्नी सरोज कुमारी उर्फ गुडडी देवी (40) के साथ रिश्तेदारी में देवराहट थाना क्षेत्र के कल्ला गांव जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब जल्लापुर गांव के पास कुंवरपुर मार्ग पर पहुंचने पर बालू डंपिंग स्थल से बालू लेने जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर करीब 20 मीटर तक महिला को साथ घसीटता ले गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अनहोनी की जानकारी पर महिला का बेटा जयंत, बेटी श्रृष्टि, मां मुन्नी देवी, ससुर धनीराम व परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इधर घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर संपर्क मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट बंद होने के बाद डंपिंग स्थल से बालू की बिक्री की जा रही है। यहां बालू लेने आने वाले डंपरों की गति बहुत ज्यादा रहती है। इसके चलते आए-दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कई घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार इनपर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मौके पर पहुंची राजपुर व सट्टी थाना पुलिस ने नाराज परिजन को समझाकर शांत करवाया। राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि डंपर बालू लेने के लिए डंपिंग स्थल पर जा रहा था। डंपर की गति अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। नाराज परिजन को शांत करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।