फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTO server down, 10,000 applications stalled; registration, transfer,challan-related work disrupted for a week

कानपुर: आरटीओ का सर्वर ठप, 10 हजार आवेदन अटके, एक सप्ताह से रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर और चालान के काम प्रभावित

Sat, 03 Oct 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 03 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
RTO server down, 10,000 applications stalled; registration, transfer,challan-related work disrupted for a week
आरटीओ कानपुर - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह से आरटीओ का सर्वर ठप होने से नए वाहनों का पंजीकरण, वाहन ट्रांसफर, एनओसी, फाइनेंस और ई-चालान से जुड़े काम प्रभावित हैं। करीब 10 हजार आवेदन लंबित हैं। रोजाना 600 से ज्यादा लोग बिना काम कराए लौट रहे हैं।
विज्ञापन


आरटीओ में सामान्य दिनों में रोज करीब 350 नए वाहनों का पंजीकरण, 150 वाहन ट्रांसफर और करीब 50 फाइनेंस संबंधी काम होते हैं। एक सप्ताह से व्यवस्था प्रभावित होने से आवेदनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पोर्टल कभी कुछ मिनट के लिए चलता है तो कभी अचानक बंद हो जाता है। एनओसी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के आवेदन भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस कारण कार्यालय में लंबित आवेदनों का ढेर लग गया है। अधिकारियों ने बताया कि वाहन पोर्टल का डाटा एनआईसी सर्वर से क्लाउड पर माइग्रेट किया जा रहा है जिसकी वजह से सर्वर काम नहीं कर रहा है। इसके लिए लगातार बात की जा रही है जल्द सर्वर ठीक होगा।
विज्ञापन


बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं बढ़ पाया
मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़वाने के लिए आरटीओ कार्यालय आया था। सर्वर न चलने के कारण बिना काम के लौटना पड़ा। शनिवार तक बाइक के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी। - सुशील कुमार, बैरी अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन ट्रांसफर रुका
वाहन का ट्रांसफर कराने के लिए कार्यालय से एक दिन की छुट्टी लेकर आरटीओ कार्यालय आया था। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद भी सर्वर न चलने की बात बताई। - अजीत कुमार, बगदाैधी कछार

वाहन और प्रवर्तन पोर्टल एक सप्ताह से रुक-रुक कर चल रहा है। इससे वाहनों का रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, एनओसी के साथ वाहन सीज और ई-चालान संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं। सर्वर ठीक करने के लिए लगातार बात की जा रही है। जल्द सर्वर सही होगा। - कहकशां खातून, प्रभारी एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed