{"_id":"62153e68162c8c4ed351b462","slug":"kanpur-dehat-due-to-the-burning-of-cable-box-the-electricity-of-two-localities-and-a-hundred-villages-was-cut-for-eight-hours-akbarpur-news-knp682052836","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः केबल बाक्स जलने से दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली आठ घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः केबल बाक्स जलने से दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली आठ घंटे गुल
विज्ञापन
झींझक में फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। कठिका पारेषण केंद्र से नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक आने वाली 33केवी लाइन में रेलवे लाइन के पास केबल बक्सा जल गया। इससे पांच फीडरों से जुड़े दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली सप्लाई आठ घंटे तक ठप रही। मरम्मत के बाद विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी।
पारेषण केंद्र कठिका से भोलानगर मोहल्ला स्थित नवीन विद्युत केंद्र आने वाली 33केवी लाइन में रेलवे लाइन के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे केबल बक्सा जल गया।
इसके कारण विद्युत उपकेंद्र के कांशीराम, भोलानगर, औरंगाबाद, मंगलपुर व अकारू फीडरों से जुड़े मंगलपुर, सुरासी, लगरथा, मुंडेरा, खानपुर, धीरपुर, नसीरपुर, अनंतपुर, चिरखरी, रामनगर, परजनी, शाहपुर समेत सौ गांव व भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने केबल बक्स की मरम्मत की। इसके बाद शाम सात बजे सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी। लगातार आठ घंटे बिजली न आने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि 33केवी लाइन में रेलवे लाइन के पास केबल बक्सा जल गया था। कर्मचारियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करा दी है।