फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Drunk youth pelted stones at temple, devotees created ruckus, accused arrested

Kanpur Dehat: नशे में युवक ने मंदिर पर किया पथराव, भक्तों का सवा घंटे तक जमकर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 01:23 AM IST
सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीकर पथराव करने का आरोपी दीपू संखवार गांव निवासी ही है। उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में मंदिर के पुजारी राजेश की तहरीर पर दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Drunk youth pelted stones at temple, devotees created ruckus, accused arrested
गिरफ्तारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के बनीपारा गांव में गुरुवार की देर शाम एक युवक ने नशे में मंदिर पर पथराव कर दिया। इससे दीवारों में पत्थर के निशान बन गए। जानकारी पर आसपास के लोग मंदिर के पास पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सवा घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लोगों को शांत कराया। बनीपारा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार देर शाम एक युवक शराब के नशे में पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद उसने मंदिर में ईट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। हालांकि इससे कोई मूर्ति क्षतिग्रस्त नहीं हुई।
विज्ञापन

मंदिर में पथराव की खबर सुनकर तमाम भक्त मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह, दरोगा प्रवीन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ देर में ही मंदिर में पथराव करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। तब करीब सवा घंटे बाद लोग शांत हुए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीकर पथराव करने का आरोपी दीपू संखवार गांव निवासी ही है। उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में मंदिर के पुजारी राजेश की तहरीर पर दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed