फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Drunk Bolero driver collides with bicycle, couple dies

कानपुर देहात : नशे में धुत बोलेरो चालक ने साइकिल में मारी टक्कर, दंपती की मौत

Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Drunk Bolero driver collides with bicycle, couple dies
दंपती की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। विषधन मार्ग पर नशे में धुत बोलेरो चालक ने साइकिल से दवा लेने जा रहे दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपती को राहगीर सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शाम को दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजे हैं। बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कन्नौज धूरपुर सिमरिया गांव निवासी मजदूर हरीराम (60) के परिवार में पत्नी फूलनदेवी (55) और पांच बेटे हैं। चार बेटों की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे श्याम बिहारी ने बताया कि माता-पिता लंबे समय से बीमार थे। मंगलवार को वे साइकिल से कटरा अपनी दवा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

विषधन मार्ग पर कटरा गांव के पेट्रोल पंप के पास पीछे से बोलेरो सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर राहगीरों ने सीएचसी रसूलाबाद पहुंचा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर लोगों ने बोलेरो चालक को भी पकड़ लिया, जो नशे में धुत था। इस पर लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। सूचना पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर दंपती के पुत्र रघुवीर ने दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

हरिराम व उनकी पत्नी फूलन देवी की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है। हरिराम के पुत्र सुभाष, रघुवीर, जसवंत, जय सिंह, दिव्यांग श्याम बिहारी, पुत्रियां राधा व रानी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed