फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Drone survey will be done in 396 villages of six tehsils for Gharauni

कानपुर देहात : घरौनी के लिए छह तहसीलों के 396 गांवों में होगा ड्रोन सर्वे

Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Drone survey will be done in 396 villages of six tehsils for Gharauni
कानपुर देहात। घरौनी के लिए ग्रामीण आबादी क्षेत्र में ड्रोन सर्वे के दूसरे चरण के लिए जनपद की छह तहसीलों के 396 गांवों को शामिल किया गया है। यह सर्वे 31 अगस्त को तक चलेगा। इसके लिए डीएम ने पर्यवेक्षक और सर्वे टीम की तैनाती की है।
विज्ञापन

भारत सरकार की स्वामित्व योजना में गांव की पुरानी आबादी में बने मकानों या प्लाट आदि का ड्रोन से सर्वे कर घरौनी उपलब्ध कराई जाती है। इससे गांव के लोगों को घर के मालिकाना हक का प्रमाण मिलता है, वहीं विवाद खत्म होते हैं।
विज्ञापन

घरौनी के आधार पर गांव के लोग बैंक से आर्थिक मदद आदि भी ले सकते हैं। राजस्व परिषद की ओर से जनपद के 521 गांवों को दूसरे चरण के ड्रोन सर्वे के लिए अधिसूचित किया गया है। इनमें से वास्तविक रूप से ड्रोन सर्वे के लिए जिला प्रशासन की ओर से 396 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन ने दूसरे चरण में घरौनी के लिए ड्रोन सर्वे में शामिल किए गांवों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें भोगनीपुर तहसील में 101 गांवों, रसूलाबाद तहसील में 86 गांवों और सिकंदरा तहसील के 96 गांवों में ड्रोन सर्वे होगा।

वहीं अकबरपुर व मैथा तहसील के 45-45 गांवों व डेरापुर तहसील के 23 गांवों को ड्रोन सर्वे में शामिल किया गया है। पर्यवेक्षक अधिकारी टीम में राजस्व निरीक्षक व एडीओ पंचायत लगाए गए हैं। जबकि सर्वे टीम में लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed