फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : DM visited the areas affected by the flood, said - make good preparations for the rescue

कानपुर देहात : डीएम ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का किया दौरा, कहा - बचाव की तैयारियां करें दुरुस्त

Sat, 09 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : DM visited the areas affected by the flood, said - make good preparations for the rescue
पुखरायां में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में यमुना और सेंगुर नदी की बाढ़ से हर साल प्रभावित होने वाले तटवर्ती इलाकों का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से बचाव की तैयारियां की जानकारी ली और अभी से सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के समय हर साल यमुना और सेंगुर नदी में बाढ़ आने के कारण भोगनीपुर तहसील के काफी गांव प्रभावित होते हैं। इसको देखते हुए डीएम नेहा जैन ने शुक्रवार को प्रभावित होने वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ चौकी चपराहट का निरीक्षण कर मौके पर बैनर लगाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने मां मुक्तेश्वरी के दर्शन किए और यमुना नदी के घाट का निरीक्षण किया। यहां बैरिकेडिंग कराने व खतरे के निशान बनवाने के निर्देश दिए। एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए सात चौकियां चपरघटा, मूसानगर, रसूलपुर भुरंडा, सरौटा, दौलतपुर, नौबादपुर और देवराहट में बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक और सहायक लेखपाल को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अजय राय, तहसीलदार अनीता शेखर, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
मछुआरे के घर पहुंच जाना हाल
जिलाधिकारी बाढ़ से प्रभावित होने वाले मुसरियां गांव में मछुआरे सोनेलाल के घर पहुंचीं और हाल जाना। यहां सोने लाल ने बताया कि मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगने से रोटी रोजी प्रभावित हो रही है। इस पर डीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विद्यालय में बंद मिला ताला, जांच के निर्देश
मुसरियां गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में डीएम को ताला बंद मिला। कोई शिक्षक भी नहीं नजर आया। छात्रों ने डीएम को बताया कि शिक्षक कभी-कभी आते हैं। उन्होंने जांच के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय में 102 बच्चों के सापेक्ष 49 उपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र उमराव को उपस्थिति बढ़ाने को कहा। शिक्षक साक्षी मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। अधिकारियों को विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र में 38 बच्चों में मात्र नौ मिले। कार्यकर्ता रंजना व सहायिका फूला देवी को संख्या बढ़ाने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed