{"_id":"641a164e5406bfa6070f3af4","slug":"kanpur-dehat-dm-saw-three-students-on-a-bike-taught-the-lesson-of-the-rules-told-the-parents-do-not-play-with-life-kanpur-news-c-12-1-136313-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पढ़ाया नियमों का पाठ: एक बाइक पर दिखे तीन छात्र, अभिभावकों से कहा- बच्चों के जीवन से न करें खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पढ़ाया नियमों का पाठ: एक बाइक पर दिखे तीन छात्र, अभिभावकों से कहा- बच्चों के जीवन से न करें खिलवाड़
Wed, 22 Mar 2023 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:10 AM IST
सार
अकबरपुर-माती रोड में एक बाइक से जा रहे तीन छात्रों को डीएम ने रोककर नियमों का पाठ पढ़ाया। अभिभावकों को फोन कर कहा कि बच्चों के जीवन से न करें खिलवाड़।
विज्ञापन
अकबरपुर-माती रोड में छात्रों से बात करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में अकबरपुर-माती रोड पर मंगलवार दोपहर एक बाइक में तीन छात्रों को सवार देखकर डीएम ने गाड़ी रुकवा ली। छात्रों के अभिभावकों से बात करके के साथ उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। सही उम्र होने पर लाइसेंस बनवाकर ही बाइक चलाने की बात कही।
विज्ञापन
डीएम नेहा जैन ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के लिए जाते समय अकबरपुर माती मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय और माउंटेन व्यू विद्यालय के तीन छात्र एक बाइक पर सवार दिखे। इस पर उन्हें रोककर अभिभावरों से फोन के माध्यम से वार्ता की और समझाया कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
बिना हेलमेट और सड़क सुरक्षा के नियम का पालन अवश्य कराएं। डीएम ने बीएसए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बाइक से आने वाले छात्र-छात्राओं को नियमों का पाठ पढ़ाएं और उसका पालन भी कराएं। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन