{"_id":"62703c840693100e17115947","slug":"kanpur-dehat-dm-launched-jalshakti-mahabhiyan-in-mohana-village-did-shramdaan-in-making-amrit-sarovar-akbarpur-news-knp6945991154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : डीएम ने मोहाना गांव में जलशक्ति महाभियान का किया शुभारंभ, अमृत सरोवर बनाने में किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : डीएम ने मोहाना गांव में जलशक्ति महाभियान का किया शुभारंभ, अमृत सरोवर बनाने में किया श्रमदान
विज्ञापन
मोहाना में तालाब में फावड़ा चलाकर जीर्णोद्घार का शुभारंभ करती डीएम नेहा जैन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल शक्ति महाभियान का शुभारंभ डीएम ने मोहाना गांव में की। डीएम व सीडीओ ने फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर बनाने के कार्य का शुभारंभ कर तालाब के आसपास पौधरोपण किया।
डीएम नेहा जैन ने कहा कि जल की समस्या एक वैश्विक समस्या बनकर उभर रही है। जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए जल महाशक्ति अभियान की शुरुआत की गई है।
ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संचयन का महत्व बताया गया। इसके बाद डीएम ने जूनियर स्कूल मोहाना के छात्रों से पूछा कि नुक्कड़ नाटक से क्या सीख मिली।
विज्ञापन
इस पर छात्रों ने जल संचयन को लेकर मिली जानकारी साझा की। डीएम ने सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इसके बाद अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए चिह्नित किए गए तालाब में डीएम व सीडीओ सौम्या पांडेय ने फावड़ा चलाकर जीर्णोद्धार के कार्य की शुरुआत की।
डीएम ने कहा कि इस काम में ग्रामीणों की सहभागिता जरूरी है। सीडीओ ने कहा कि जिले का जलस्तर निरंतर नीचे जा रहा है। पानी की बर्बादी रोकना जरूरी है। तालाबों का संरक्षण व वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि महाभियान में जिले में 1337.22 मीट्रिक क्यूविक जल संरक्षण होगा। डीएम व सीडीओ ने तालाब किनारे पीपल के पौधे रोपे। इस मौके पर एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ नमिता शरण, बीडीओ उमाशंकर सिंह, प्रधान अनीता देवी मौजूद रहीं।