{"_id":"630fb6c019bf9d63371edbd1","slug":"kanpur-dehat-dm-got-less-than-91-lakh-stamps-in-six-bails-instructions-to-file-suit-akbarpur-news-knp7157043180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : डीएम को छह बैनामों में कम मिले 91 लाख से अधिक के स्टांप, वाद दर्ज कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : डीएम को छह बैनामों में कम मिले 91 लाख से अधिक के स्टांप, वाद दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन
बैनामों में स्टांप कमी के मामलों में स्थलीय निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जमीनों की खरीद-फरोख्त में कम स्टांप पेपर लगाकर रजिस्ट्री कराने का खेल काफी दिनों से चल रहा है। बुधवार को डीएम ने अकबरपुर, बारा व कुंभी में छह बैनामों के भूखंडों का का स्थलीय निरीक्षण किया। सत्यापन में 91 लाख से अधिक के स्टांप कम मिले। इस पर संबंधित के खिलाफ वाद दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
स्टांप बचाने के लिए अक्सर क्रेता गलत तथ्य देकर भूमि का बैनामा करा लेते हैं। रजिस्ट्री के बाद खरीदी गई भूमि का स्थलीय सत्यापन कर लागत के अनुसार उतने मूल्य का स्टांप पेपर लगा है या नहीं इसकी जांच की जाती है।
स्टांप की कमी की जानकारी पर जुर्माना के साथ कम मिले स्टांप की वसूली का नियम है। डीएम नेहा जैन ने बुधवार सुबह अकबरपुर तहसील क्षेत्र के स्टांप कमी संबंधी बैनामों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कुंभी में जेजीएफ इंडस्ट्रीज मिल्क फैक्ट्ररी, कस्बा अकबरपुर में वाणिज्यिक भवन व बारा में चार बैनामों के भूखंडों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें 91.67 लाख रुपये के स्टांप कमा मिले।
डीएम ने इन मामलों की गहराई से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ स्टांप कमी वाले बैनामों में वाद दर्ज कराने और वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश एआईजी स्टांप मनोज कुमार को दिए।