फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Development proposal of 11.65 crores passed in district panchayat, sent to the government for approval

कानपुर देहात : जिला पंचायत में 11.65 करोड़ के विकास प्रस्ताव पास, स्वीकृति के लिए शासन को भेजा

Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Development proposal of 11.65 crores passed in district panchayat, sent to the government for approval
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, सदस्य व अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सदन की बैठक हुई। इसमें 11.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सदन में पास हुए। शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसमें जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पिछली कार्रवाई पर चर्चा करके की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने विकास कार्यों के प्रस्ताव को लेकर सदस्यों से चर्चा की।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने की योजना है। इसमें अमृत वाटिका के लिए 75 पौधे भी लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर के लिए वह तालाब चुना जाएगा जिसमें गांव का गंदा पानी न आता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंप दिया जाएगा। सदस्यों ने तालाबों में अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। इस पर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया। सीडीओ ने बताया कि जिले के प्रत्येक परिषदीय स्कूल व जिला पंचायत कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
इससे बारिश के जल का संरक्षण किया जा सकेगा। सदस्यों ने कई गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा न होने की बात कही। इस पर अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने मांग रखी कि उनके वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त कराया जाए।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने सदन के समक्ष बताया कि हर घर स्वच्छ जल योजना के तहत जिले में 33 स्थानों पर काम चल रहा है। इससे पेयजल समस्या दूर होने में मदद मिलेगी। कुढ़वा व बम्हरौली के बीच आबादी के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग सदस्य ने रखी।
अध्यक्ष ने समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि विभागों के कार्यों पर चर्चा की गई। सदन में वर्ष 2022-23 के लिए 11 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। इसे स्वीकृति के लिए सर्वसम्मति से शासन को भेजा गया।

इस धनराशि से सड़क, जल निकासी, खड़ंजा, लाइटें लगवाने समेत जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, श्याम सिंह सिसौदिया, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रतिनिधि बउवा पांडेय के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी व सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed