{"_id":"63389fd8a4a61d17a36075de","slug":"kanpur-dehat-deputy-cm-keshav-said-sp-chief-is-under-stress-due-to-failure-to-form-government-get-his-treatment-done-akbarpur-news-knp721206425","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम केशव बोले, सरकार न बन पाने से सपा मुखिया तनाव में, कराएं अपना इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम केशव बोले, सरकार न बन पाने से सपा मुखिया तनाव में, कराएं अपना इलाज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में वार्ता करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अखिलेश यादव के प्रति मेरी व्यक्तिगत सहानुभूति है। सपा की सरकार न बन पाने से वह तनाव में हैं। सत्ता के बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं। उन्हें खुद का इलाज कराना चाहिए। यह बातें शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहीं।
देश में फाइव जी मोबाइल नेटवर्क शुरू होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विट किया था। इसी सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि उनको (अखिलेश यादव) को आज अच्छी चीज भी खराब दिखाई पड़ती है।
वह दोष पूर्ण दृष्टि का अच्छा इलाज करा लें। उन्होंने कहा कि भारत का पूरा विश्व लोहा मान रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में देहात क्षेत्र से जुड़ी चारों लोकसभा सीटों के साथ ही सूबे की सभी सीटों पर भाजपा विजय का परचम फहरा
विज्ञापन
एगी। बसपा मुखिया मायावती के आरएसएस पर प्रतिबंधित लगाए जाने के संबंध में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बसपा तो खत्म पार्टी की तरफ है और विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट बची है।
बसपा सुप्रीमो अपनी पार्टी संभाल लें, बाकी काम बाद में कर लें। मायावती, अखिलेश व राहुल गांधी को एक माह तक आरएसएस की शाखाओं में आने की जरूरत है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं के बीच भ्रष्टाचारियों को नहीं आने देंगे।
गुल हुई बिजली, फूले अफसरों के हाथ-पैर
डिप्टी सीएम की पत्रकार वार्ता के दौरान कलक्ट्रेट व आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। कई मोबाइल फोन की टार्च जलाकर दौड़े, तभी करीब दो मिनट बाद ही बिजली आ गई। तब अफसरों ने राहत की सांस ली।
संगठन में मतभेद व जिले का नाम बदलने के सवाल को टाल गए
जिले में भाजपा नेताओं में गुटबाजी के सवाल को टालते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि संगठन में सब कुछ ठीक है। कहीं कोई गुटबाजी या विभाजन नहीं है। यह सब गलत है। वहीं, रनियां औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की ओर से जिले का नाम ग्रेटर कानपुर रखने की मांग पर उन्होंने कहा कि पहले विकास के मुद्दों पर चर्चा करें, फिर जिले के नाम बदलने पर चर्चा की जाएगी।