{"_id":"63389e6b2e4d053be54272e2","slug":"kanpur-dehat-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-dedicated-projects-worth-rs-57-13-crore-to-the-public-akbarpur-news-knp7212063166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को समर्पित कीं 57.13 करोड़ रुपये की परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को समर्पित कीं 57.13 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
विज्ञापन
महिला किसान को चाबी सौंपते डिप्टी सीएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। रमऊ गांव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को 57.13 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व 1.91 अरब के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर पाबंदी लगाना चाहती है।
गुंडे अपराधी या माफिया किसी जाति या पार्टी के हों किसी समुदाय के हों। न तो गुंडों को बख्शा जा रहा है और न ही बख्शा जाएगा। इस बीच उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या गुंडों को बख्शा जा रहा है। यहां उन्होंने उन्होंने 57 विकास कार्यों का शिलान्यास और 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार चौमुखी विकास कार्य करा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा के तहत विकास कार्यों की झड़ी लगाई है। गरीबों को घर, बिजली, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री जन कल्याण अन्न योजना से राशन दिया है।
विज्ञापन
घर बनाने के बाद शौचालय के लिए 12 हजार रुपये और अपना घर बनाने में मजदूरी करने पर मनरेगा योजना के तहत 90 दिन काम करने पर करीब 18 हजार रुपये देने का काम किया है।
उन्होंने आगे जोड़ा की सरकार का आदेश है कि गरीब को छेड़ेंगे नहीं और माफिया को छोड़ेंगे नहीं। आप सब इस बात को जानते हो। कहा कि सरकारी जमीन पर माफिया कब्जा करके बैठ गए हैं। अगर सरकारी जमीन है इसे समाज के हित में काम आना चाहिए।
15 साल तक सपा बसपा की सरकारों में गुंडे, खनन माफिया, भू माफिया, शराब माफिया पैदा हो गए। अब योगी की सरकार में 66 माह में हमने इस रोग को काफी ठीक कर लिया है। इस रोग को समाप्त करने का काम कर रहे हैं। जब तक इस रोग को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर लिया जाएगा तब तब अभियान जारी रहेगा।