फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Delivery done in ambulance, mother and child safe

कानपुर देहात : रास्ते में बिगड़ी गर्भवती की हालत, एंबुलेंस में प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

Wed, 27 Apr 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Delivery done in ambulance, mother and child safe
प्रसव के बाद नवजात लिए परिजन व साथ में आशा व एमटी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
झींझक। सीएचसी आते समय एंबुलेंस में गर्भवती की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस कर्मियों ने परजनी गांव के पास सड़क किनारे आशा की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चिता का पुरवा गांव निवासी आरती (26) पत्नी प्रदीप को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर कंचौसी पीएचसी की 108 एंबुलेंस के एमटी अमरेश कुमार व पायलट रिजवान संस्थागत प्रसव के लिए आशा रीता के साथ उसे झींझक सीएचसी ला रहे थे।
विज्ञापन

एंबुलेंस जैसे ही परजनी गांव के पास पहुंची, तभी प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला की हालत बिगड़ती देख एंबुलेंस कर्मचारियों ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर आशा रीता की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बच्ची को जन्म दिया। झींझक सीएचसी के डॉक्टर शिरोमणि ने बताया कि एंबुलेंस में तैनात एमटी, चालक व आशा की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed