{"_id":"626d960060a7341b8e7cd90a","slug":"kanpur-dehat-death-of-contractual-lineman-who-went-to-fix-fault-dead-body-not-allowed-to-rise-demanding-compensation-pukhrayan-news-knp694239519","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फाल्ट ठीक करने गए संविदा लाइनमैन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फाल्ट ठीक करने गए संविदा लाइनमैन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन
लाइन मैन की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। क्षेत्र के घार गांव में विद्युत लाइन ठीक करने गए संविदा लाइनमैन की करंट से झुलस कर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने वहीं पर शव रखकर अधिकारियों से मुआवजे की मांग की।
एसडीएम और एसडीओ ने मृतक की पत्नी को पांच लाख मुआवजा, दो लाख बीमा और अन्य सहायता देने का आश्वासन दिया। बड़े भाई की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूसानगर क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी विपिन कुमार (28) मुतैहरापुर असेवा विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन था। विपिन की पत्नी बिट्टी ने बताया की शनिवार की दोपहर सिंगरसीपुर उपकेंद्र के लाइनमैन ठाकुरपुरवा गांव निवासी कुलदीप ने फोन कर पति को घार गांव की लाइन में फाल्ट होने की बात कहते हुए बुलाया था।
विज्ञापन
इसके बाद पति वहां पहुंचे और खंभे पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़े। इस दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया।
इस पर एसडीएम अजय कुमार राय और एसडीओ सतीश कुमार ने पहुंच कर पांच लाख मुआवजा, दो लाख का बीमा और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि विपिन कुमार मुतैहरापुर उपकेंद्र के परचंदा फीडर का लाइनमैन था। घार में वह किसी कार्य से गया था। जहां किसी ने लाइन ठीक करने के लिए कहा।
यह क्षेत्र सिंगरसीपुर उपकेंद्र में आता है। वह तेज धूप में पोल पर चढ़ने लगा, अचानक सिर के बल नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। करंट लगने जैसे हालात नहीं दिख रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया मृतक के बड़े भाई दयाराम ने विद्युत लाइन ठीक करते समय मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विपिन की मौत से पत्नी बिट्टी व परिजन बिलखते रहे। वहीं, सात वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा, छह वर्षीय अंशिका व दो वर्षीय बेटा कपिल गुमसुम रहे।