फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Death of cattle protected in Turkimau Gaushala, three sick, accused of not giving proper fodder

Kanpur Dehat : तुर्कीमऊ गोशाला में संरक्षित मवेशी की मौत, तीन बीमार, ठीक से चारा नहीं देने का आरोप

Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Death of cattle protected in Turkimau Gaushala, three sick, accused of not giving proper fodder
तुर्कीमऊ गोशाला में पूछताछ करते विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। विकास खंड मलासा के तुर्कीमऊ गांव स्थित गोशाला में एक संरक्षित मवेशी की मौत हो गई, जबकि तीन बीमार हैं। जानकारी पर गोशाला पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख ने मवेशियों को ठीक से चारा नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तुर्कीमऊ गौशाला में सोमवार को संरक्षित मवेशी की मौत हो जाने पर उसे दफनाया गया। वहीं, तीन मवेशी बीमार हैं। पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सचान ने बताया कि आपस से लड़ने के कारण कुछ मवेशी घायल हो थे। इनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी में से एक मवेशी की सोमवार को मौत हो गई। तीन जख्मी मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर मंगलवार को गोशाला पहुंचे विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख आदित्य शुक्ल, सहमंत्री धीरेंद्र द्विवेदी, जिला सत्संग प्रमुख चंद्रभान ने मवेशियों की हालत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि गोशाला में मवेशियों को ठीक से चारा नहीं दिया जा रहा है। इससे कमजोर होकर वह बीमार हो रहे हैं और असमय मृत्यु हो रही है। जिम्मेदार एडीओ पंचायत, सचिव और प्रधान चुपचाप मवेशियों के शव को दफन करवा देते हैं।

बीडीओ शिव गोविंद पटेल ने बताया कि बारिश के कारण खेत में पानी भर जाने के कारण चारा नहीं काटा जा सका है। इससे उन्हें हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। प्रधान को निर्देश दिया गया है कि कुछ चारा कटवा कर रखें जिससे मवेशियों को हरा चारा मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed