{"_id":"6318fa621dc997113d4cbbb0","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-youth-found-hanging-in-ahrauli-sheikh-village-of-pukhrayan-pukhrayan-news-knp716940830","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पुखरायां के अहरौली शेख गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पुखरायां के अहरौली शेख गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
रोहन का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। अहरौली शेख निवासी एक युवक ने बुधवार की शाम घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अहरौली शेख बाईपास निवासी राजकुमार का बेटा रोहन (19) घाटमपुर मुइया स्थित संतबैरागी डिग्री कॉलेज में पढ़ता था। इस समय वह परिवार के साथ घर में ही रह रहा था। बुधवार देर शाम वह कमरे में अकेला था।
तभी उसने छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे फंदा लगा कर जान दे दी। बहन नेहा जब कमरे में गई तो भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाया। इसके बाद परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रोहन दो बहनों नेहा व रश्मि के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत से दोनों बहनों के साथ मां मिथलेश कुमारी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। कस्बा चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल के मेमो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।