फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of missing youth found in Yamuna river, relatives had lodged missing

Kanpur Dehat: यमुना नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, PM रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 02 Jul 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2023 01:31 AM IST
सार

एसआई रामबहादुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। युवक के यमुना पुल से कूदने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of missing youth found in Yamuna river, relatives had lodged missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में देवराहट थाना क्षेत्र के नगसिया गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को यमुना नदी में उतराता मिला। युवक 28 जून से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, युवक का शव मिलने पर परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन

नगसिया गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा आकाश यादव (21) पैर में चोट लगने के कारण चौरा गांव बाजार स्थित चिकित्सक से 28 जून को दवा लेने गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पुलिस ने यमुना नदी में एक शव मिलने की सूचना दी। इस पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव बेटे आकाश का ही था। एसआई रामबहादुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। युवक के यमुना पुल से कूदने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed