फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: dead body of farmer found hanging in peg, family members created ruckus alleging murder

kanpur dehat : खूंटी में फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sun, 04 Sep 2022 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

परिजनों का कहना था करीब एक महीने पहले बेसहारा मवेशियों को आरोपी पकड़कर एक प्लाट में बंद कर मार रहे थे। इसका वीडियो राजेश ने बनाया था और इसकी शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
kanpur dehat: dead body of farmer found hanging in peg, family members created ruckus alleging murder
ज्योतिष गांव में घटना स्थल पर मौजूद पूर्व सांसद व कोतवाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर के ज्योतिष गांव में एक किसान का शव मंदिर की दीवार की खूंटी पर अंगौछे से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। माथे पर दाईं ओर व बाएं घुटने पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


ज्योतिष गांव निवासी राजेश कुमार द्विवेदी (55) खेती करते थे। शनिवार सुबह घर के पास ही शिव मंदिर की दीवार पर लगी खूंटी पर गमछे से उनका शव लटका मिला। इसकी जानकारी पर पुत्र अंकित, पत्नी श्रीलक्ष्मी समेत अन्य परिजनों ने गांव के ही शिवकुमार, राधेश्याम, उदय नारायण, धर्मेंद्र व ओमप्रकाश कुशवाहा पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया।

विज्ञापन

बेसहारा मवेशियों को मारने का वीडियो बनाने पर हत्या करने का आरोप

सूचना पर पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं जानकारी पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। परिजनों का कहना था करीब एक महीने पहले बेसहारा मवेशियों को आरोपी पकड़कर एक प्लाट में बंद कर मार रहे थे। इसका वीडियो राजेश ने बनाया था और इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है। इसका वीडियो वायरल भी हुआ था। इसी खुन्नस में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed