{"_id":"628a921c7541db3cbd4cab24","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-young-man-who-went-out-for-a-walk-was-found-in-devyani-pond-family-members-cried-pukhrayan-news-knp698296395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : टहलने निकले युवक का देवयानी तालाब में मिला शव, बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : टहलने निकले युवक का देवयानी तालाब में मिला शव, बिलख पड़े परिजन
विज्ञापन
राजू की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। गौसगंज निवासी एक युवक का शव रविवार को देवयानी तालाब में मिला। वह शनिवार की रात घर से टहलने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गौसगंज के निवासी अजय कुमार ने बताया कि छोटा भाई राजू (25) फोटो और वीडियोग्राफी का काम करता था। शनिवार की रात वह टहल कर आने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात घर नहीं लौटने पर चिंता हुई तो तलाश शुरू की।
इस दौरान राहगीरों ने थोड़ी देर पहले उसे तालाब के किनारे देखने की बात बताई। वहीं सूचना पर पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू की। रविवार की सुबह गोताखोर बुलाकर तालाब में राजू की तलाश कराई गई, जिस पर उसका शव मिला।
विज्ञापन
शव देखकर मां राम बेटी और भाई विजय कुमार और अजय कुमार बिलख पड़े। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।