फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Dead body of a young man was found lying in the fields, the deceased used to sell chaat from a c

Kanpur Dehat: खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, ठेलिया से चाट बेचता था मृतक, पत्नी बोली- कैसे होगा भरण पोषण

Fri, 19 Jan 2024 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामले में गहनता से जांच शुरू की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Dead body of a young man was found lying in the fields, the deceased used to sell chaat from a c
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे के पास शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों में शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान निवासी दीपक (30) गांव-गांव जाकर ठेलिया से चाट बेचता था। बीते गुरुवार को वह सुबह चाट  बेचने के लिए गया था। जब शाम को वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद सुबह उसका शव गांव के बाहर खेतों पर पड़ा मिला। शव के पास में ही उसकी ठिलिया खड़ी थी। युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी कामनी उर्फ मालती अपने मासूम बच्चे नैतिक (5) को गोद मे लेकर बिलखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली- परिवार का भरण पोषण कैसे होगा
उसने बताया कि मेरा पति चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अब उनकी मौत पर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। वहीं, मृतक के दिव्यांग वृद्ध दयाशंकर ने बताया कि बेटे के मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक पुत्र दिलीप अकेला था, अब किसके सहारे जीवन यापन होगा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को सूचना दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामले में गहनता से जांच शुरू की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed