फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a young man found landing in Bombay of Jyoti village, was a resident of Chaubepur area of Kanpur city

कानपुर देहात : ज्योति गांव के बंबे में उतराता मिला युवक का शव, कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र का था निवासी

Fri, 15 Jul 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a young man found landing in Bombay of Jyoti village, was a resident of Chaubepur area of Kanpur city
बंबे में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। ज्योति गांव स्थित बंबे में गुरुवार को चौबेपुर निवासी एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ज्योति गांव से होकर निकले शिवली बंबे में गुरुवार दोपहर राहगीरों ने एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकवाया।
विज्ञापन

तलाशी में युवक के पैंट में मिले कागज से उसकी पहचान कानपुर नगर के चौबेपुर में काशीनाथ पुरवा गांव निवासी बबलू शुक्ला (35) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर बबलू के बहनोई राजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। राजेश ने पुलिस को बताया कि बबलू शराब व अन्य नशीले पदार्थों का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू को बुधवार की शाम शिवली के ही उरिया गांव स्थित शराब ठेके पर देखा गया था। वह बंबे में कैसे गिरा इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक बंबे में कैसे गिरा इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम में भी पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed