{"_id":"6500c3f942ecbef64b04e21f","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-the-noose-of-her-dupatta-mothers-side-accused-of-murder-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2835-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 13 Sep 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:33 AM IST
सार
सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
कानपुर देहात के रामनगर में मंगलवार को एक विवाहिता का शव पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से भाग गए। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता अपने ननदोई के घर में पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन
शिवली के रामनगर निवासी संजू अग्निहोत्री की ससुराल कानपुर नगर के सेना निवादा गांव में है। संजू का साला सुमित उनके घर में ही रहता है। सुमित की शादी कन्नौज के हरिजन पुरवा खैरनगर ठठिया निवासी ज्योति (24) के साथ जून 2022 को हुई थी।
विज्ञापन
सुमित एक निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार की शाम ज्योति का शव घर के निचले हिस्से के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मायके वाले भी सूचना पर पहुंचे और बिलख पड़े।
विज्ञापन
विवाहिता की मां गिरजा देवी, भाई आदित्य, मंजुल, अतुल, बहन रानी, प्रियंका ने ससुरालवालों पर ज्योति की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।