फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: DCM fell in Bombay on Kanpur-Jhansi highway, Khalasi dies

कानपुर देहात : कानपुर-झांसी हाईवे पर बंबे में गिरी डीसीएम, खलासी की मौत

Sun, 22 May 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: DCM fell in Bombay on Kanpur-Jhansi highway, Khalasi dies
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डीसीएम नबीपुर बंबे में जा गिरी। दुर्घटना में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जालौन निवासी चालक आशिक डीसीएम में भूसा लादकर कानपुर गया था। शुक्रवार रात में वह खाली डीसीएम लेकर वापस जालौन लौट रहा था। उसके साथ उरई निवासी खलासी चांद खां (30) भी था।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बंबे में गिर गई। हादसे में चांद खां गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक उसे जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉ. निशांत पाठक ने उपचार शुरू किया। देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर शनिवार को परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत पर पत्नी बदहवास हो गई।

वहीं, बहन सरवरी, भाई सलमान, रसूल बिलखने लगे। अकबरपुर कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed