{"_id":"641a152284f1408d180a96b1","slug":"kanpur-dehat-dacoit-posa-accused-of-behmai-incident-in-jail-deteriorated-admitted-to-district-hospital-kanpur-news-c-12-1-135512-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: जेल में बंद डकैत पोसा की हालत बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में हुआ भर्ती, बेहमई हत्याकांड में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: जेल में बंद डकैत पोसा की हालत बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में हुआ भर्ती, बेहमई हत्याकांड में था शामिल
Wed, 22 Mar 2023 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:05 AM IST
सार
जिला कारागार में बंद बेहमई हत्याकांड के आरोपी डकैत पोसा की हालत सोमवार को बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डकैत पोसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात जिला कारागार में बंद बेहमई हत्याकांड के आरोपी डकैत पोसा की हालत सोमवार को बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया है। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बेहमई गांव में फूलनदेवी की ओर से किए गए नरसंहार के मामले में डकैत पोसा (85) जिला जेल में बंद है। उम्र ज्यादा होने की वजह से उसे कई बीमारियों ने घेरा हुआ है। सोमवार सुबह जेल में पोसा को सांस लेने में तकलीफ हुई, तो पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहां डॉ. प्रतीक सक्सेना ने पोसा को भर्ती कर उसका एक्सरे, सिटी स्कैन, खून की जांच कराई। डॉ. प्रतीक ने बताया कि पोसा के सीने में संक्रमण का स्तर ज्यादा है। इसके अलावा उसके पैरों में काफी सूजन है। सिटी स्कैन और अन्य रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
हार्ट में ज्यादा समस्या हुई, तो कानपुर नगर के कॉडियोलॉजी रेफर किया जाएगा। फिलहाल अन्य जांचें करवाई जा रही हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से दो पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।